ग़ाज़ीपुर

साइबर सेल की सक्रियता से पीड़ित का वापस हुआ धन

गाजीपुर,दिनांक 11.07.2026:जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक मयंक कुमार राय पुत्र अमरनाथ राय निवासी ग्राम शिशुआपार थाना सादात गाजीपुर के साथ ऑनलाइन फ्राड कर लिया गया था । तत्पश्चात उनके द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी। आवेदक मयंक कुमार राय उपरोक्त की सूचना पर कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेक्स प्रभारी उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह मय हमराह के संयुक्त प्रयासों से आवेदक मंयक कुमार राय उपरोक्त के खाते में (MRM Request) के प्रभावी समन्वय से 3937 रु0 धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया।