ग़ाज़ीपुर

अरूण पाल पर जानलेवा हमला करने वाले पांच बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर,दिनांक: 11.07.2026:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नगसर हाल्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थानाध्यक्ष उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय हमराह द्वारा आज दिनांक 11.07.2026 को नगसर हाल्ट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 22/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 190 बीएनएस से सम्बन्धित 05 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूर्व की घटना – गगरन निवासी अरूण पाल नहर किनारे भेंड चरा था अचानक छै नकाबपोशों ने उसके उपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।  उसी मामले में बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने अपचारियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू भी बरामद किया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।बाल अपचारीगण, कुल 05 नफर,अपचारियों का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 22/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 190 बीएनएस थाना नगसर हाल्ट, जनपद गाजीपुर,अभिरक्षा में लेने वाली टीम-थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय हमराह, थाना नगसर हाल्ट, जनपद गाजीपुर