उद्योग बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी ने दिया सख्त निर्देश

गाजीपुर, 21 जुलाई 2026 (सू0वि0)। जिला उद्योग बन्धु/एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन की बैठक दिनांक 20.07.2026 को अपरान्ह 5.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय-1-विद्युत बिल में रेगुलरटी सरचार्ज की जांच:बशिष्ट सिंह यादव, मे0 ब्राई प्लास्ट, मुगलानीचक ने विद्युत बिल में रेगुलरटी सरचार्ज को लेकर शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने प्रबन्ध निदेशक, पूर्वाचल विद्युत वितरण मण्डल, वाराणसी को पत्र भेजकर कमेटी बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया।2-सड़कों के गड्ढे दुरुस्त होंगे:व्यापारियों ने सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण खराब हुई सड़कों की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र की सड़कों एवं सी0सी0 रोडों के निर्माण के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को जांच कर पत्र भेजने का निर्देश दिया।औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सुविधाएं बढ़ेंगी:रमेश कुमार आर्य, नन्दगंज ने परिसर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और पुलिस चौकी की मांग की। जिलाधिकारी को बताया गया कि स्ट्रीट लाइट लग चुकी है। पुलिस चौकी हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया गया।राजकीय औद्योगिक आस्थान नन्दगंज के लिए स्वतंत्र फीडर:
जय प्रकाश राय, मे0 रूरल पेपर कनवर्जन ने बताया कि आस्थान के लिए स्वतंत्र फीडर स्थापित है, लेकिन अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड तृतीय, सैदपुर द्वारा बाहर की इकाइयों को भी कनेक्शन दे दिया गया है। जिलाधिकारी ने बाहर की इकाइयों का कनेक्शन हटाकर उनके लिए अलग फीडर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।लाइसेंस शुल्क में संशोधन
राजेश प्रसाद, मे0 राजेश इण्टरप्राइजेज, जमलापुर ने बताया कि वर्ष 2023-24 में उनसे गलत तरीके से अधिक लाइसेंस शुल्क लिया गया, जबकि इकाई की लागत 2.00 करोड़ के अंदर है। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को एक सप्ताह के अंदर नया फीडिंग कर शुल्क संशोधित करने का निर्देश दिया।विद्युत बिल की शिकायतों की जांच
बैठक में कई उद्यमियों ने गलत विद्युत बिल आने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को सभी बिलों की जांच कराकर सुधार सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही राजकीय औद्योगिक आस्थान में विद्युत समस्याओं के लिए हर सप्ताह बैठक कर कार्यवृत्त तैयार कर अगली जिला उद्योग बन्धु बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।भूमि नापी के निर्देश:अक्षय कुमार दुबे, निवासी बड़ी बाग, लंका ने अपनी निजी भूमि पर खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए नापी का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को नापी कराने का निर्देश दिया।मुगलानीचक में नाला निर्माण:ए0के0 दुबे, गाजीपुर ने मुगलानीचक में निजी भूखण्ड पर औद्योगिक इकाई स्थापित करने की बात रखी। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद ने बताया कि वहां 80 प्रतिशत नाले का निर्माण हो चुका है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि जिले में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ें।








