पूर्वांचल

ATM से हाइटेक ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट की भेलूपुर पुलिस ने एटीएम में तकनीकी जुगाड़ से लोगों के रुपये चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम:गिरोह का तरीका बेहद अनोखा था। आरोपी एटीएम के कैश आउटलेट पर लोहे की प्लेट लगा देते थे और उसके ऊपर मोटा कागज और टेप चिपका देते थे। इससे मशीन से निकलने वाला कैश बाहर न आकर प्लेट पर ही फंस जाता था।ग्राहक जब पैसे न निकलने पर वहां से चला जाता था, तो आरोपी वापस आकर प्लेट हटाकर कैश निकालकर फरार हो जाते थे। गिरोह आमतौर पर रात के समय सुनसान इलाकों में स्थित एटीएम को निशाना बनाता था। SBI एटीएम से मिली थी पहली शिकायत:एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि हिताची पेमेंट सर्विसेज के चैनल एग्जीक्यूटिव सत्येंद्र शर्मा की शिकायत पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।23 जुलाई की रात ककरमत्ता स्थित SBI ATM में संदिग्ध गतिविधियां CCTV कैमरे में कैद हुई थीं। जांच में सामने आया कि कैश मशीन में फंसा नहीं था, बल्कि सुनियोजित तरीके से चोरी किया गया था। 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालें गये तब जाकर पकड़े गए:पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर BHU कॉलोनी, बैजनत्था-बिरदोपुर क्षेत्र से सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम:हिमांशु सिंह, आदर्श कुमार, सचिन कुमार, अभय राजपूत, राजकुमार और प्रिंस कुमार। सभी की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच है और सभी फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं। बरामदगी:पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: ₹39,800 नकद, 4 लोहे की प्लेटें, 1 सफेद टेप,  1 काले रंग का मोटा कागज, बरामद किया है।पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।