जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन की समीक्षा बैठक संपन्न

गाजीपुर, 27 जुलाई, 2026 : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।जून 2026 माह का विवरण:भा.दं.सं. के तहत 58 वाद निस्तारित – 11 में सजा, 01 में रिहाई, 12 में सुलह, 34 कमिट के आधार पर निस्तारितअन्य अधिनियम के 06 वाद निस्तारित – 02 में सजा, 04 में रिहाई।गम्भीर वादों में हुई सजाएं-थाना मुहम्मदाबाद: मु०अ०सं० 215/2020 में पवन कुमार को दहेज हत्या में 10 वर्ष कारावास व 10 हजार जुर्माना,थाना नोनहरा: मु०अ०सं० 129/2023 में मुस्ताक खान को दहेज हत्या में 10 वर्ष कारावास व 10 हजार जुर्माना,थाना बरेसर: मु०अ०सं० 109/2023 में कमलेशी देवी को हत्या में 10 वर्ष कठोर कारावास व 2000 जुर्माना,थाना गहमर: मु०अ०सं० 237/2021 में अमजद खान को हत्या में मृत्युदण्ड,थाना खानपुर व दुल्लहपुर: पॉक्सो के दो मामलों में गौतम व आकाश गौड़ को 10-10 वर्ष कारावास। अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:कुल 331 सम्मन/वारण्ट में से 238 तामिल कराए गए। 185 गवाह उपस्थित हुए, जिनमें से 172 परीक्षित हुए।सत्र न्यायालयों में 328 सम्मन में से 281 तामिल, 232 गवाह परीक्षित।जून में 145 जमानत प्रार्थना पत्र दायर, जिनमें 79 स्वीकृत व 66 अस्वीकृत।जिलाधिकारी ने जिला शासकीय अधिवक्ता व लोक अभियोजकों को रिहा हुए वादों की पुनः समीक्षा कर अपील का प्रस्ताव तैयार करने, पक्षद्रोही गवाहों पर कार्रवाई तथा प्रत्येक माह कम से कम एक वाद की केस डायरी बनाकर पुलिस विवेचना की त्रुटियां चिन्हित करने के निर्देश दिए।








