सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी में 2130 पकड़े गए व 1460 पर केस दर्ज

गाजीपुर, 22 जून 2026 – सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 19 से 21 जून तक चले तीन दिवसीय विशेष अभियान में कुल 2,130 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से 1,460 हुड़दंगियों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट/292 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की गई, जबकि 670 लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।शासन की मंशा और डीजीपी के आदेश पर एसपी गाजीपुर के निर्देशन में नगर, भुड़कुड़ा, सैदपुर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद और जमानिया सर्किल में यह अभियान चलाया गया। अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए शराब के ठेकों, वाइन शॉप्स के आसपास, पार्कों, चौराहों और सड़कों के किनारे खुले में शराब पीने वालों पर शिकंजा कसा गया। सर्किलवार कार्रवाई का ब्यौरा-1. नगर सर्किल (कोतवाली, करण्डा, जंगीपुर, रामपुरमाँझा): कुल पकड़े गए: 298 व्यक्ति। केस दर्ज: 89 व्यक्ति। चेतावनी: 209 व्यक्ति 2. भुड़कुड़ा सर्किल (भुड़कुड़ा, शादियाबाद, नंदगंज, दुल्लहपुर): कुल पकड़े गए: 385 व्यक्ति। केस दर्ज: 182 व्यक्ति। चेतावनी: 203 व्यक्ति 3. सैदपुर सर्किल (सैदपुर, सादात, खानपुर, बहरियाबाद): कुल पकड़े गए: 175 व्यक्ति। केस दर्ज: 175 व्यक्ति ।चेतावनी: 0 (सभी पर कार्रवाई) 4. कासिमाबाद सर्किल (कासिमाबाद, नोनहरा, मरदह, बिरनों): कुल पकड़े गए: 100 व्यक्ति । केस दर्ज: 203 व्यक्ति (पुराने मामले सहित) चेतावनी: 127 व्यक्ति। 5. मुहम्मदाबाद सर्किल (मुहम्मदाबाद, भँवरकोल, करीमुद्दीनपुर, बरेसर): कुल पकड़े गए: 344 व्यक्ति। केस दर्ज: 130 व्यक्ति। चेतावनी: 223 व्यक्ति 6. जमानिया सर्किल (जमानिया, दिलदारनगर, गहमर, सुहवल, रेवतीपुर, नगसर हाल्ट): कुल पकड़े गए: 756 व्यक्ति। केस दर्ज: 536 व्यक्ति। चेतावनी: 220 व्यक्ति।गाजीपुर पुलिस ने आम जनता और युवाओं से अपील की है कि सार्वजनिक अनुशासन का पालन करें। सड़कों, पार्कों या वाहनों में मदिरापान करना कानूनन अपराध है। पुलिस ने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले और महिला सुरक्षा में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








