ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर की माटी से बालीवुड तक: सिनेमैटोग्राफर गिरीशकांत की प्रेरणादायक उड़ान

गाजीपुर – जमानिया तहसील के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित छोटे से गांव युवराजपुर में जन्मे गिरीशकांत आज भारतीय फिल्म उद्योग के प्रतिष्ठित सिनेमैटोग्राफर (Director of Photography) बन चुके हैं। फिल्मों, वेब सीरीज़, विज्ञापनों और म्यूज़िक वीडियो में अपने विज़ुअल स्टाइल और तकनीकी दक्षता से उन्होंने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। दैनिक जागरण के ‘जोश’ से मिली उड़ान:युवराजपुर में प्रारंभिक शिक्षा और राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, गाजीपुर से इंटरमीडिएट के बाद गिरीशकांत ने ‘दैनिक जागरण’ के करियर परिशिष्ट ‘जोश’ में फिल्म करियर के बारे में पढ़ा। बस वहीं से सपनों ने पंख फैला लिए। फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखने वे बैंगलोर के Government Film and Television Institute पहुंचे। कड़े संघर्ष और अटूट लगन के दम पर आज वे हिंदी सिनेमा के टॉप DOP में शुमार हैं। रोहित शेट्टी के भरोसेमंद DOP : गिरीशकांत लंबे समय से निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ जुड़े हैं। शुरुआत में उन्होंने Golmaal Again, Simmba और Sooryavanshi में Additional Cinematography की। इसके बाद मुख्य DOP के तौर पर Singham Again 2024, Indian Police Force 2024, Gram Chikitsalay 2025, The Perfect Girl 2015 और What’s Your Status 2018 जैसे प्रोजेक्ट्स किए। फिलहाल वे Golmaal 5 और राकेश मारिया बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। गुरु को मानते हैं सफलता का आधार: गिरीशकांत अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक कल्पनाथ यादव के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को देते हैं। हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेज़ी, कन्नड़ और पंजाबी भाषा के जानकार गिरीशकांत वर्तमान में मुंबई में रहकर भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़े हैं। पूर्वांचल के युवाओं के लिए प्रेरणा:गाजीपुर की मिट्टी से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले गिरीशकांत पूर्वांचल के उन युवाओं के लिए मिसाल हैं जो पारंपरिक करियर से हटकर फिल्म-मीडिया में नाम कमाना चाहते हैं। उनकी कहानी बताती है कि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत सच्ची हो और आत्मविश्वास अटूट हो तो किसी भी गांव से निकलकर विश्वस्तरीय पहचान बनाई जा सकती है।प्रमुख उपलब्धियां: Additional Cinematography: Golmaal Again, Simmba, Sooryavanshi, DOP के तौर पर: Singham Again, Indian Police Force, Gram Chikitsalay, आगामी प्रोजेक्ट: Golmaal 5, राकेश मारिया बायोपिक