ग़ाज़ीपुर

रूफटाफ सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत:अब नहीं लगेगा स्मार्ट मीटर, डीएम के निर्देश पर लगेगा नेट मीटर

गाजीपुर – रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब सोलर सिस्टम लगवाने पर परिसर में स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के सख्त निर्देश पर विद्युत विभाग अब स्मार्ट मीटर की जगह नेट मीटर (नॉर्मल मीटर) लगाएगा।गाजीपुर ऑटोडोरियम हाल में हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि सरकार रूफटॉप सोलर को बढ़ावा दे रही है ताकि बिजली बिल में राहत मिले और स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक सब्सिडी का लाभ लेकर घरों पर सोलर सिस्टम लगवाने की अपील की।कंपनी के प्रतिनिधि आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दो किलोवाट तक के सोलर सिस्टम की कुल लागत करीब 1.30 लाख रुपये है, जिसमें लगभग 90 हजार रुपये तक की सब्सिडी सरकार देती है। उपभोक्ता का अंशदान हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वहन किया जा रहा है, जिससे 2kW सोलर लगवाने में उपभोक्ता का अंशदान शून्य होगा। सब्सिडी की राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपभोक्ता के खाते में वापस भेजी जाएगी।कार्यक्रम में बताया गया कि रूफटॉप सोलर में नॉन हाइब्रिड और हाइब्रिड दो तरह की व्यवस्था है। हाइब्रिड सोलर सिस्टम में जरूरत के अनुसार लिथियम बैटरी लगाई जाती है, जिससे बिजली कटौती के समय भी बैकअप मिलता है। एकमुश्त राशि जमा करने में असमर्थ उपभोक्ताओं के लिए बैंक लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना, अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह सहित कई अवर अभियंता एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।संपर्क करें: हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड
मोबाइल: 9936150808, 9936150809, 8175020469