ग़ाज़ीपुर

उपचार एवं जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है- जीएम, सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड

गाजीपुर 22 जून, 2026 : सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड (पूर्व में सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड), फतेहुल्लापुर, गाजीपुर द्वारा भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पौष्टिक आहार पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस गाखर रहे। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की टीम से विवेक जी, सुनील जी एवं योगेन्द्र जी उपस्थित रहे। साथ ही समर्पण संस्था की संचालिका/संरक्षिका सुश्री सविता सिंह ने सेल एंग्री कमोडिटीज लिमिटेड के विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कम्पनी सदैव अपने समाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के जीएम साहब ने भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन अभियान की सराहना की तथा कहा कि “उपचार एवं जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। ”उन्होंने सभी से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा जी, अवधेन्द्र प्रताप जी, महिपाल सिंह जी, अखिलेश गुप्ता जी, दिनेश कुमार शर्मा जी, जय प्रकाश पाठक जी, आदित्य प्रताप सिंह जी, विपुल उपाध्याय जी, अमित तिवारी जी, ताराचंद जी, दिनकर जी, संजय कुंवर जी, विनोद श्रीवास्तव जी, धीरज वर्मा जी तथा अरविंद आडवाणी जी सहित कंपनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।