मुहम्मदाबाद तहसील को मिला नया उपजिलाधिकारी, ध्रुव शुक्ला ने संभाली जिम्मेदारी2018 बैच के प्रमोटेड पीसीएस अधिकारी हैं ध्रुव शुक्ला, राजस्व और जनसुनवाई में तेजी की उम्मीद

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद तहसील को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ध्रुव शुक्ला को मुहम्मदाबाद का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। प्रशासनिक अनुभव से भरा करियर:ध्रुव शुक्ला वर्ष 2018 बैच के प्रमोटेड पीसीएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा में उन्होंने प्रयागराज, देवरिया और मैनपुरी जनपद में अपनी सेवाएं दी हैं।इससे पूर्व वह मैनपुरी के भोगांव तथा देवरिया के रुद्रपुर तहसील में उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। यहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए अपनी अलग पहचान बनाई। नए कार्यकाल से उम्मीदें:मूल रूप से हरदोई जनपद के निवासी ध्रुव शुक्ला के मुहम्मदाबाद में कार्यभार संभालने से राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।तहसील प्रशासन और क्षेत्र के लोगों की निगाहें अब उनके कार्यकाल पर टिकी हैं। पदभार ग्रहण के बाद एसडीएम ने कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।








