ग़ाज़ीपुर

जिलाधिकारी ने सिधे छात्राओं किया संवाद

गाजीपुर, 22 जुलाई 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मंगलवार को विकास खण्ड जखनियां अंतर्गत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सादात का औचक स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।व्यवस्थाओं का बारीकी से किया निरीक्षण:निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्रावास, कक्षाएं, भोजनालय, रसोईघर, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।छात्राओं से संवाद कर जाना हाल:जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने छात्राओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई, भोजन, आवास, स्वास्थ्य और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “शासन द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आप इनका समुचित लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।”निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं को चॉकलेट वितरित की। चॉकलेट पाकर छात्राएं काफी खुश नजर आईं।DM ने दिया सख्त निर्देश:निरीक्षण में जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, छात्रावास की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि “विद्यालय में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। छात्राओं को सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं।” मौजूद रहे अधिकारी:इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय की वार्डेन, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।