मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के सूचनार्थ,खास सूचना

गाजीपुर : मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए जरूरी सूचना। 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के चलते वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। गाजीपुर। गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जनपद के विभिन्न इलाकों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से एक जरूरी निवेदन है।जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को NEET पेपर मामले को लेकर गाजीपुर के छात्र नेता प्रदर्शन करने वाले हैं। पुलिस भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने हेतु कार्रवाई कर सकती है।इस वजह से पीजी कॉलेज चौराहे के पास स्थित गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के आसपास भीड़ और आवागमन बाधित हो सकता है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा हो सकती है।इसलिए आपसे अनुरोध है कि यदि संभव हो तो मेडिकल कॉलेज आने का कार्यक्रम आज के लिए स्थगित कर दें।अत्यधिक जरूरी हो तो अपनाएं ये 2 वैकल्पिक रास्ते
यदि आना अत्यंत आवश्यक है, तो मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई की स्थिति से बचने के लिए इन रास्तों का प्रयोग करें:1-पहला रास्ता: गोरा बाजार पेट्रोल टंकी से दुर्गा मंदिर होते हुए एसपी आवास वाले रास्ते से होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचें। 2-दूसरा रास्ता: आदर्श गांव और फाक्सगंज के पीछे से अंदर-अंदर जाने वाला रास्ता सीधे मेडिकल कॉलेज जाता है। सुरक्षा को लेकर निवेदन:चौराहे पर प्रदर्शन होने और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की आशंका के चलते आम नागरिक, मरीज और परिजन गलती से उसकी चपेट में आ सकते हैं।अतः आपसे सादर निवेदन है कि उपरोक्त सुझाव पर गंभीरता से विचार करें और अपनी सुविधा के अनुसार निर्णय लें। सूचनार्थ जारी








