ग़ाज़ीपुर

साइबर सेल ने पीड़ित का ठगी का 24435 रूपए वापस कराया

गाजीपुर,दिनांक: 25.07.2026:गाजीपुर। साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के प्रयास से यूपीआई फ्राड में ठगे गए 24,435 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराए गए। क्या था मामला:आवेदक नौशाद अंसारी पुत्र शमसाद अंसारी निवासी ग्राम जुनेदपुर, जमानियां कस्बा थाना जमानियां के साथ यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर धनराशि निकाल ली गई थी।धोखाधड़ी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और ऑनलाइन शिकायत संख्या 33105260118881 भी की। साइबर सेल ने कोर्ट आर्डर से वापस कराए पैसे:सूचना प्राप्त होते ही साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 श्री अश्वनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम ने बैंक और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर दिनांक 25.07.2026 को कोर्ट आर्डर के जरिए फ्राड की गई पूरी 24,435 रुपये की धनराशि आवेदक नौशाद अंसारी के खाते में वापस कराई।धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्राड की सूचना तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।