ग़ाज़ीपुर

जानबुझकर अशांति फैलाने के आरोप में बंदुक के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 25.07.2026:गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मु0अ0सं0 142/2026, धारा 308(5), 352 बीएनएस से संबंधित 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद DBBL 12 बोर लाइसेंसी बंदूक बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी दिनांक 25.07.2026 को उ0नि0 श्री रामगोपाल पटेल मय हमराह टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त परवेश सिंह उर्फ सद्दाम सिंह पुत्र स्व0 दूधनाथ सिंह को मठिया ग्राउंड के पास गहमर-बारा लिंक रोड से गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद DBBL 12 बोर लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-नाम: परवेश सिंह उर्फ सद्दाम सिंह/पुत्र: स्व0 दूधनाथ सिंह,निवासी: ग्राम गहमर पट्टी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।उम्र: करीब 49 वर्ष ।अपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 142/2026, धारा 308(5), 352 बीएनएस व 25/27/30 आर्म्स एक्ट – थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।