अंतर्जनपदीय मवेशी चोरों से मुठभेड़, 1 घायल 4 अन्य गिरफ्तार

चंदौली,दिनांक: 25.07.2026:जनपद में वांछित एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। रात के अंधेरे में मवेशी चोरी करने आए अंतरजनपदीय गिरोह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि वाहन चालक सहित 4 अन्य शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। क्या था मामला:दिनांक 25.07.2026 को समय करीब 04:00 बजे 112 नंबर व कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बमहोरा, भभौरा नाका के पास सड़क किनारे बंधी भैंसों को नीले रंग की मैजिक वाहन से आए बदमाश चुराने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों के जाग जाने और शोर मचाने पर बदमाश मैजिक लेकर गरला की ओर भाग निकले। ऐसे हुई मुठभेड़ और गिरफ्तारी:सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह मय टीम और SOG प्रभारी रामजनम यादव मय टीम ने लतीफशाह पहाड़ी मार्ग पर घेराबंदी कर मैजिक को रोक लिया।वाहन से उतरते ही 4 बदमाश पकड़े गए। इसी दौरान चालक के बगल से उतरा बदमाश पुलिस पर तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने लगा। आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष चकिया द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।घायल अभियुक्त करन सिंह चौहान को इलाज हेतु संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:1-करन सिंह चौहान पुत्र मोहन चौहान, उम्र 28 वर्ष, नि. पचवनिया, थाना चकिया – मुठभेड़ में घायल।2- शशि चौहान पुत्र स्व. दुलारे चौहान, उम्र 35 वर्ष, नि. पचवनिया, थाना चकिया। 3- प्रताप चौहान पुत्र भोला चौहान, उम्र 25 वर्ष, नि. पचवनिया, थाना चकिया। 4-बल्लू चौहान पुत्र स्व. गंगाधर, उम्र 34 वर्ष, नि. पचवनिया, थाना चकिया। 5-अली हुसैन पुत्र राजू खान, उम्र 19 वर्ष, नि. डवरीकला, थाना बबुरी – मैजिक पिकअप चालक। पूछताछ में कई खूलासे: पूछताछ में गिरोह ने बताया कि वे मैजिक और योद्धा पिकअप से रात में ग्रामीण क्षेत्रों से भैंस व पड़िया चोरी कर उन्हें वाराणसी कज्जाकपुरा और दुल्हीपुर में बेच देते थे।अभियुक्तों ने थाना इलिया की 03, थाना शहाबगंज की 02 और थाना चकिया की 02 चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। बरामदगी:01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस। 01 नीली मैजिक पिकअप UP67AT7652 – धारा 207 एमवी एक्ट में सीज । ₹2,500 नगद – चोरी के मवेशी बिक्री से बची रकम । पंजीकृत अभियोग:मु0अ0सं0 188/2026, धारा 109(1), 305(a), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट – थाना चकिया । गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ चकिया, शहाबगंज व इलिया थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार साथियों की तलाश में दबिश जारी है।








