अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.07.2026 कोउप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल मय हमराहियान द्वारा रेलवे क्रासिंग के पास ग्राम गहमर से चेकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त पिन्टू राजभर पुत्र बाढू राजभर व 01 नफर बाल अपचारी को 65 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता –पिन्टू राजभर पुत्र बाढू राजभर निवासी ग्राम गहमर (चिनगी दीवान चकवा) थाना गहमर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष तथा एक शातिर बाल अपचारी हिरासत में लिया गया।
अभियुक्त पिन्टू राजभर का अपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 101/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना गहमर जनपद गाजीपुर। 2-मु0अ0सं0 143/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना गहमर जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह चन्देल मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर








