हत्या के प्रयास में आरोपी दो गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 26.07.2026:गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर माँझा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मु0अ0स0 035/2026 से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले का विवरण:उपरोक्त मुकदमा धारा 191(2), 110, 115(2), 352, 351(3), 117(2), 109(1) बीएनएस के तहत थाना रामपुर माँझा पर पंजीकृत है।आज दिनांक 26.07.2026 को थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह टीम द्वारा ग्राम मलिकशाहपुर, थाना रामपुर माँझा से दोनों अभियुक्तों को हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तगण- जीत नरायण सिंह यादव पुत्र रामजी यादव, उम्र करीब 35 वर्ष,निवासी – ग्राम मलिकशाहपुर, थाना रामपुर माँझा, जनपद गाजीपुर, सोनू यादव पुत्र रामजी यादव, उम्र करीब 24 वर्ष
निवासी – ग्राम मलिकशाहपुर, थाना रामपुर माँझा, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह, थाना रामपुर माँझा, जनपद गाजीपुर








