कटरा गैंग के सरगना शंकर पाण्डेय पर अब चला कोर्ट का हंटर,25 जून तक गिरफ्तारी का आदेश

गाजीपुर, 04 जून 2026 – बहुचर्चित अंशुमान हत्याकांड में गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने सदर कोतवाली प्रभारी को आदेश दिया है कि 25 जून तक हर हाल में शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी एडो. अखिलेश सिंह ने बताया कि अंशुमान हत्याकांड में गुरुवार को तारीख नियत थी। इस मुकदमे में एक आरोपी कोर्ट में हाजिर हुआ, लेकिन मुख्य आरोपी शंकर पांडेय कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। गैरहाजिरी पर डीजीसी क्रिमिनल ने कोर्ट को अवगत कराया कि शंकर पांडेय एक दुर्दांत अपराधी है, जिस पर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।अधिवक्ता अखिलेश सिंह के अनुसार, प्रस्तुत साक्ष्य और दलीलों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने शंकर पांडेय की लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया। कोर्ट ने तत्काल उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए सदर कोतवाली प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि 25 जून तक शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें।शंकर पांडेय को कटरा गैंग का सरगना बताया जाता है। पुलिस रिकॉर्ड में वह दुर्दांत अपराधी के रूप में दर्ज है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। अंशुमान हत्याकांड में वह मुख्य आरोपी है। लंबे समय से फरार चल रहे शंकर पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।अंशुमान हत्याकांड जनपद का चर्चित मामला रहा है। इस केस में शंकर पांडेय समेत कई आरोपी नामजद हैं। मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की कोर्ट में चल रही है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब पुलिस पर एक लाख के इनामी बदमाश को पकड़ने का दबाव बढ़ गया है।कोर्ट के सख्त रुख के बाद सदर कोतवाली पुलिस अब शंकर पांडेय की तलाश में नए सिरे से अभियान चलाएगी। 25 जून तक उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।








