तमंचा -कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 09.07.2026:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 अदद मोटरसाइकिल, 1 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। मामला क्या है:आज दिनांक 09.07.2026 को उ0नि0 दिनेश सिंह द्वारा बरेसर नहर चौराहा पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 218/2026 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्त फिरोज शाह को गिरफ्तार किया गया।उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 219/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-फिरोज शाह पुत्र जैनुद्दीन शाह,निवासी: नई बस्ती लोदीपुर, कस्बा जमानिया, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर
उम्र: 23 वर्ष। आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0-219/2026 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0-218/2026 धारा- 379 भादवि, थाना जमानियाँ, जनपद गाजीपुर। मु0अ0सं0-19/2023 धारा-489-A, 489-B, 489-C, 489-D भादवि, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर,मु0अ0सं0-78/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर। बरामदगी –01 अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट HF DELUXE, 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 दिनेश सिंह मय हमराह, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर








