सीरियल चोर चीकू गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

वाराणसी – वाराणसी कमिश्नरेट की सारनाथ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर सीरियल चोर को गिरफ्तार कर चोरी के 3 मामलों का सफल खुलासा किया है।पुलिस ने चित्रांश खरवार उर्फ चीकू (20 वर्ष) को फरीदपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।क्या बरामद हुआ-
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ये सामान बरामद किया है: 110.5 ग्राम पीली धातु – सोने का बिस्किट, 643 ग्राम सफेद धातु – चांदी का बिस्किट, 1 सोनी DSLR कैमरा, रूपए 67,000 नकद। क्या है मामला:आरोपी पर सारनाथ थाना क्षेत्र में अलग-अलग घरों में ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, कैमरे और नकदी चोरी करने का आरोप है।पुलिस ने 20 मई, 30 मई और 19 जून 2026 को दर्ज तीन चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।लम्बा है अपराधिक इतिहास:पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चित्रांश खरवार उर्फ चीकू के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में पहले से 19 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।यह पूरी कार्रवाई सारनाथ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर अंजाम दी गई।








