बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 09.07.2026:थाना बिरनो पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस ने आज एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।आज दिनांक 09.07.2026 को उ0नि0 रामप्रवेश यादव मय हमराह द्वारा ओवर ब्रिज माधोपुर मिश्रौली के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना बिरनो पर पंजीकृत मु0अ0सं0 147/26 धारा 69, 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित 01 शातिर अभियुक्त कमलेश यादव को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-कमलेश यादव पुत्र बेचू यादव
निवासी: वार्ड नं0 8, यादव मोड, कृष्णानगर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर।आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 147/26 धारा 69, 352, 351(2) बीएनएस, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 रामप्रवेश यादव मय हमराह, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर








