बेरोजगारों के लिए रोजगार का मौका

गाजीपुर, 10 जुलाई 2026 – जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों में SIS India Ltd के तत्वाधान में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत की जाएगी। कोई भी अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक मुख्यालय में जाकर प्रतिभाग कर सकता है। तिथिवार शिविर का कार्यक्रम: सदर एवं बिरनो ब्लॉक: 16 एवं 17 जुलाई 2026, करण्डा एवं मरदह ब्लॉक: 18 एवं 20 जुलाई 2026, बाराचवर एवं मुहम्मदाबाद ब्लॉक: 21 एवं 22 जुलाई 2026, भांवरकोल एवं जमानियां ब्लॉक: 23 एवं 24 जुलाई 2026, देवकली एवं रेवतीपुर ब्लॉक: 25 एवं 26 जुलाई 2026, कासिमाबाद एवं सैदपुर ब्लॉक: 27 एवं 28 जुलाई 2026, मनिहारी एवं जखनिया ब्लॉक: 03 एवं 04 अगस्त 2026।किन पदों पर होगी भर्ती:ग्रुप कमाण्डर रजनीश कुमार राय और भर्ती अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और GTV Officer की नियुक्ति की जाएगी।SIS India Ltd भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो सिविल डिफेंस के तहत NDRF द्वारा ट्रेनिंग भी देती है और पूरे भारत व विदेशों में सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है। योग्यता एवं शारीरिक मापदंड:सुरक्षा सैनिक के लिए:1-योग्यता: हाईस्कूल पास 2-उम्र: 19 से 40 वर्ष 3- लंबाई: 167.5 सेमी 4- सीना: 80-85 सेमी 5-वजन: 56 किग्रा से अधिक, 90 किग्रा से कम । सुपरवाइजर के लिए: योग्यता: इंटर पास,उम्र: 19 से 40 वर्ष,लंबाई: 170 सेमी, होनहार व्यक्तित्व। चयन प्रक्रिया और सुविधाएं:पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों का 350 रुपये शुल्क लगेगा। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों पर स्थाई तैनाती दी जाएगी। तैनाती स्थल: वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बैंगलोर, नोएडा, गुड़गांव के प्रसिद्ध होटल, मंदिर, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटल, विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या मंदिर आदि।नौकरी के दौरान PF, ESI, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।इच्छुक बेरोजगार युवा निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधा अनुसार संबंधित ब्लॉक परिसर में पहुंचकर साक्षात्कार में प्रतिभाग कर सकते हैं।








