ग़ाज़ीपुर

ASP से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सांसद निशीकांत दूबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गाजीपुर, 10 जुलाई 2026 – समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा सांसद निशीकांत दूबे व अन्य भाजपा नेताओं द्वारा अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के आरोपियों से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की वार्ता कराने के झूठे, भ्रामक और निराधार प्रचार पर उचित दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की। सपा ने भाजपा को बताया ” झूठी पार्टी” ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा एक झूठी पार्टी है। इस पार्टी के पास जनता को झूठ परोसने के अलावा कुछ नहीं है। चढ़ावा चोरी में बुरी तरह फंसी भाजपा को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है, इसलिए भाजपा नेता जनता के बीच भ्रामक प्रचार कर अखिलेश यादव जी की छवि खराब कर उनकी मर्यादा और गरिमा से खिलवाड़ कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी बहुत गंभीर घटना है। इस घटना से दुनिया में देश की छवि धूमिल हुई है। जन्मकाल से ही भाजपा राम के नाम पर चोरी करने के साथ-साथ देश में नफरत फैलाने का काम करती रही है। यह न राम के हैं न गरीब के। जनता के बुनियादी सवाल हल न कर यह केवल अपनी और अपने पूंजीपति मित्रों की तिजोरी भरने में मशगूल हैं।गोपाल यादव ने मांग की कि भाजपा सांसद आरोपियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की हुई वार्ता का प्रमाण प्रस्तुत करें या देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा नेता अपनी जुबान पर अंकुश लगाएं, अन्यथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। अधिवक्ता सभा ने भी कार्यवाही की मांग:इसी प्रकरण को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रतिनिधिमंडल भी अध्यक्ष धर्मचंद यादव के नेतृत्व में ASP ग्रामीण से मिला और भाजपा सांसद निशीकांत दूबे के खिलाफ उचित दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान योगेन्द्र राय, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामयश यादव, शशिकांत यादव, आत्मा यादव, शंकर यादव, अनिल कुमार यादव, दिनेश यादव, संदीप यादव, रणधीर यादव, रामप्रताप यादव, योगेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।