महिला को परेशान करने वाला आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार

गाजीपुर: 10.07.2026:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मरदह पुलिस ने आज एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्या है मामला:आज दिनांक 10.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा बरही चट्टी स्थित इंटर कॉलेज के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना मरदह पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0117/2026 धारा 69, 138, 115(2), 352, 351(2) बी0एन0एस0 व 67 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त भानू प्रताप चौहान को गिरफ्तार किया गया।पीड़िता को परेशान करने के जुर्म में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2026 धारा 352, 351(3) बीएनएस भी पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-भानू प्रताप चौहान पुत्र नन्दलाल चौहान,निवासी: ग्राम बिजौरा, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर।उम्र: 31 वर्ष। आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 0117/2026 धारा 69, 138, 115(2), 352, 351(2) बी0एन0एस0 व 67 आईटी एक्ट, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर,मु0अ0सं0 203/2026 धारा 352, 351(3) बीएनएस, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मय हमराह, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर








