वित्तविहीन शिक्षकों के सम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़ूंगा – शिक्षक MLC

भांवरकोल/गाजीपुर, 10 जुलाई 2026 – भांवरकोल क्षेत्र के मनिया-मिर्जाबाद स्थित ज्ञानदा इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में आयोजित वित्तविहीन विद्यालयों के एक दिवसीय अधिवेशन में शिक्षक एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने वित्तविहीन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अधिकारों की पुरजोर पैरवी की। सम्मानजनक मानदेय दिलाना ही उद्देश्य:मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश के वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिलाना है।उन्होंने कहा कि उनका पूरा राजनीतिक और सामाजिक जीवन वित्तविहीन शिक्षकों के हितों की लड़ाई को समर्पित है। शिक्षकों ने ही उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर विधान परिषद तक पहुंचाया है, इसलिए उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि वित्तविहीन शिक्षकों के हितों के लिए यदि कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। सरकार के सामने उठाएंगे आवाज:एमएलसी ने अपने कार्यकाल में वित्तविहीन विद्यालयों के हित में किए गए प्रयासों और संघर्षों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के सामने लगातार मजबूती से उठाया जाता रहेगा। अन्य वक्ताओं ने भी रखी बात: अधिवेशन को कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम यादव, महामंत्री रामबदन सिंह यादव, मंत्री रमेश यादव, जिला अध्यक्ष रियाज अहमद, महामंत्री जितेंद्र यादव, मुन्ना राय, सुभाष कुशवाहा, मंगला राय, डॉ. अकमल कादरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवजी यादव ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र कुशवाहा ने किया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष सोमदत्त सिंह कुशवाहा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।








