ग़ाज़ीपुर

इकलौते पुत्र की करंट से मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

गाजीपुर, 10 जुलाई 2026 – सैदपुर क्षेत्र के मलौरा मिर्जापुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में समरसेबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से कक्षा आठ के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक छात्र की पहचान अमित पाल (13) के रूप में हुई है। वह गांव निवासी लोरिक पाल का पुत्र था और कक्षा आठ में पढ़ता था।परिजनों के अनुसार, अमित दोपहर बाद स्कूल से घर लौटा था। घर के बाहर हाथ-पैर धोने के दौरान वहां लगे समरसेबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गया।परिजन जब तक उसे बचाकर अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं। बेटे की मौत से पिता लोरिक पाल और मां अनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने किया कार्यवाही:सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और समरसेबल पंप में करंट आने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।