ग़ाज़ीपुर

साइबर सेल ने पीड़ित के 20 हजार रुपए वापस कराया, पीड़ित ने दिया पुलिस को धन्यवाद

गाजीपुर,दिनांक 10.07.2026:गाजीपुर पुलिस के साइबर हेल्प डेस्क ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन फ्राड में गंवाए गए 20,000 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराए हैं । मामला क्या है ? जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आवेदक अभिनव प्रधान पुत्र बब्बन प्रधान, निवासी ग्राम सुखपुरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन फ्राड कर लिया गया था।धोखाधड़ी की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।इस तरह वापस हुई रकम :आवेदक की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 श्री अविनाश मणि तिवारी मय हमराह के संयुक्त प्रयासों से बैंक और अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया।पुलिस के प्रयासों से कोर्ट आर्डर के माध्यम से फ्राड की गई कुल 20,000/- रुपये की सम्पूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक अभिनव प्रधान के खाते में वापस कराई गई।धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।गाजीपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्राड की सूचना तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।