अन्य खबरें

तमंचा -कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 17.07.2026:गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरेसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहे के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी और बरामदगी-आज दिनांक 17.07.2026 को उ0नि0 मो0 रुस्तम खां मय हमराह द्वारा पेंडिंग विवेचना व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे दहेन्दू अण्डरपास के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया।तलाशी में अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र स्व० लल्लन यादव के कब्जे से 01 अदद तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 148/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-कमलेश यादव पुत्र स्व० लल्लन यादव,उम्र करीब 36 वर्ष,निवासी ग्राम फत्तेसराय थाना बरेसर जनपद गाजीपुर।आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 100/2025 धारा 115(2), 352, 351(3) BNS थाना बरेसर जनपद गाजीपुर। मु0अ0सं0 190/2025 धारा 352, 351(3) BNS थाना बरेसर जनपद गाजीपुर।मु0अ0सं0 148/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरेसर जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 मो0 रुस्तम खां मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर।