सैदपुर ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी फरार

सैदपुर, गाजीपुर, 15 जून 2026 – सैदपुर ब्लॉक कार्यालय में सोमवार शाम ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर 40-50 से अधिक लोगों ने कार्यालय में घुसकर ब्लॉक प्रमुख को करीब आधे घंटे तक लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान पिस्टल से फायरिंग की कोशिश का भी आरोप है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शाम 4:18 पर हुआ हमला: सैदपुर कोतवाली में दी तहरीर के अनुसार घटना 15 जून की शाम करीब 4:18 बजे की है। आरोप है कि देवराज सिंह ठाकुर के इशारे पर दर्जनों लोग ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में घुस आए और ब्लॉक प्रमुख को घेरकर हमला कर दिया। आधे घंटे तक मारपीट से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पहले फोन पर मांगी थी रंगदारी:ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव का आरोप है कि घटना से पहले फोन पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। उन्होंने इसे पूरी घटना को अपने खिलाफ साजिश बताया और प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की।शिकायत में आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल से फायरिंग की कोशिश की, लेकिन गोली निशाने से चूक गई और बड़ा हादसा टल गया। कोतवाल बोले – जांच जारी : सैदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने कहा, “ब्लॉक प्रमुख ने तहरीर देकर बताया है कि उनके ऑफिस में घुसकर देवराज सिंह ठाकुर द्वारा मारपीट की गई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।” राजनीति रूप से संवेदनशील मामला:बताया जा रहा है कि हीरा सिंह यादव एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ के करीबी माने जाते हैं, जिससे मामला राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया है। सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी देवराज सिंह ठाकुर फरार है। घटना के बाद देर शाम तक ब्लॉक प्रमुख कोतवाली प्रभारी के चेंबर में मौजूद रहे। मामला एक नजर में:पीड़ित: हीरा सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख सैदपुर।घटना समय: 15 जून 2026, शाम 4:18 बजे।आरोप: 5 लाख रंगदारी, आधे घंटे मारपीट, पिस्टल से फायर।मुख्य आरोपी: देवराज सिंह ठाकुर।स्थिति: आरोपी फरार, जांच जारी । सरकारी कार्यालय में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद जिले भर की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।








