होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या में आरोपित दो गिरफ्तार

गाजीपुर, 16 जून 2026 – अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या से जुड़े मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।16 जून 2026 को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ में उनकी पहचान थाना कोतवाली पर दर्ज मु0अ0सं0 365/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5) बीएनएस के वांछित अभियुक्तों के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:1-शिवम दुबे पुत्र शैलेश कुमार दुबे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रूहीपुर, थाना कोतवाली, गाजीपुर। 2-रहमान अली उर्फ गोल्डेन पुत्र स्व. रहमतुल्लाह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम सोहिलापुर बबेडी, थाना कोतवाली, गाजीपुर।।शिवम दुबे का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड::पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवम दुबे के खिलाफ पहले से थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 727/2019 धारा 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं रहमान अली उर्फ गोल्डेन का यह पहला आपराधिक मामला सामने आया है। दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 365/2026 धारा 103(1) हत्या, 191(2) उपद्रव, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह और उ0नि0 अभिनव कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी रजागंज थाना कोतवाली की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम के काम की सराहना की है।गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था।








