देशी तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कासिमाबाद, गाजीपुर, 21 जून 2026 – थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को सलामतपुर हनुमान मंदिर के पास से दबोचा गया।उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह टीम बहादुरगंज बस स्टैण्ड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ सलामतपुर हनुमान मंदिर के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवनीश यादव पुत्र स्व0 बालकिशुन यादव, निवासी ग्राम भैसडा, थाना कासिमाबाद, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 233/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कासिमाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध असलहा रखने वालों में हड़कंप है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।








