ग़ाज़ीपुर

एहतशाम खान ने BPSC में लहराया परचम

भांवरकोल, गाजीपुर, 21 जून 2026 – क्षेत्र के ग्राम पखनपुरा के लाल एहतशाम खान ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहली बार में ही 23वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता पाई है। एहतशाम का चयन MEO पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, खानदान, गांव और पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।परिवार के अनुसार एहतशाम खान बचपन से ही पढ़ने में होनहार थे। इनकी चौथी तक की शिक्षा आइडियल पब्लिक स्कूल मोहम्मदाबाद में हुई। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय इलाहाबाद से आगे की पढ़ाई की। वहां भी मेधावी छात्रों में इनका नाम शुमार रहा। बताया जाता है कि शुरू से ही पढ़ने में तेज थे और हर क्लास में फर्स्ट आते थे।इलाहाबाद की पढ़ाई पूरी होने के बाद पिता मोहम्मद इकराम खान ने बेटे को अधिकारी बनाने का सपना देखा। तैयारी के लिए एहतशाम का दाखिला दिल्ली के आतिया फाउंडेशन में करा दिया। 4 साल की कठिन मेहनत के बाद एहतशाम ने अफसर बनकर खानदान और जिले का मान बढ़ाया।एहतशाम एक प्रतिष्ठित और सम्मानित परिवार से हैं। इनके पिता इकराम खान आर्मी से रिटायर्ड हैं। दादा मु0 नेसार खान भी फौज में रहकर देश सेवा कर चुके हैं। छोटे दादा अमिरुल्लाह खान दरोगा पद से रिटायर्ड हैं और समाज सेवा में लगे हैं। परिवार के प्रधान फखरे आलम खान भी समाज सेवा में सक्रिय हैं। इनके खानदान में पुलिस विभाग से लेकर फौज तक में कई लोग सेवा दे चुके हैं।BPSC में अफसर ग्रेड का पद पाने की खुशी में गांव और परिवार में जश्न का माहौल है। बधाई देने के लिए सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में पूर्व सैनिक शमशाद खान, महताब खान, अमिरुल्लाह खान, रियाजुल खान, आरिफ खान, शाहनवाज खान, सिराज खान, सदरूद्दीन खान, मेराज खान, अजीम खान, आजाद खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।