देश / प्रदेश

5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में हास्य अभिनेता राजपाल यादव गये जेल

नई दिल्ली/शाहजहांपुर – बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर उनकी अपील खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। क्या है पूरा मामला:यह मामला वर्ष 2010 का है। आरोप है कि राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए दिल्ली स्थित मुर्ली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। कंपनी के मालिक शाहजहांपुर के उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल हैं।आरोप है कि तय समय पर कर्ज नहीं लौटाया गया। इसके बाद राजपाल यादव ने भुगतान के लिए जो चेक दिए, वे बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गए। इसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज कराया। हाईकोर्ट से राहत नहीं:ट्रायल कोर्ट ने राजपाल यादव को इस मामले में दोषी ठहराया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए अपील खारिज कर दी।हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद अभिनेता को जेल भेज दिया गया।राजपाल यादव मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और हिंदी सिनेमा के चर्चित हास्य अभिनेताओं में से एक हैं।