पाक्सो एक्ट में वांछित बाल अपचारी गिरफ्तार

गाजीपुर, 11 जून 2026 – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। यहां से पकड़ा गया बाल अपचारी:आज दिनांक 11.06.2026 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी खिजिरपुर मय हमराह द्वारा धरम्मरपुर पुल पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर परमेठ पुल के पास से थाना करण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2026 में वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।इन धाराओं में था वांछित:बाल अपचारी थाना करण्डा पर दर्ज मु0अ0सं0 88/2026 धारा 64(1), 62, 74, 126(2) बी0एन0एस0 व 3/4/18 पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभिरक्षा में लेने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली टीम:इस कार्रवाई को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी खिजिरपुर मय हमराह थाना करण्डा की टीम ने अंजाम दिया।








