
गाजीपुर, 11 जून 2026 – थाना सुहवल पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अभियुक्त को मेदनीपुर तिराहे के पास से पकड़ा गया। यह है मामला:थाना सुहवल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) BNS व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी फरार चल रहा था।आज दिनांक 11.06.2026 को उ0नि0 भोलानाथ सरोज मय हमराह ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:पुलिस ने अजय कुमार पुत्र आनन्द कुमार बिन्द, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया है। फरार अभियुक्त का नाम-पता तस्दीक होने पर उसे मेदनीपुर तिराहे के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:इस कार्रवाई को उ0नि0 भोलानाथ सरोज मय हमराह थाना सुहवल की टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।








