ग़ाज़ीपुर

पदोन्नति प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार का आयोजित हुआ विदाई समारोह

गाजीपुर:उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ, सदर ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में खंड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक कुमार के पदोन्नति उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार यादव तथा उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री श्री अजय कुमार व शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष श्री राम प्रताप यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सदर ब्लॉक के दोनों शिक्षक संगठनों के अध्यक्ष मंत्री व पदाधिकारी गण, समस्त सम्मानित शिक्षक गण, ए.आर.पी.गण, शिक्षामित्र तथा बी.आर.सी. के सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर श्री आलोक कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने श्री आलोक कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल, सहयोगात्मक एवं कार्यकुशल व्यक्तित्व की प्रशंसा की। सभी ने उन्हें पदोन्नति पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम का संचालन उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री श्री अजय कुमार ने किया।