पूर्व ARTO के घर मिला कुबेर का खजाना,13 किग्रा सोना,9 किग्रा चांदी व 1.62 करोड़ नकद

लखनऊ – आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई में आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी की ईंटें, बिस्किट और बेशकीमती अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।विजिलेंस ने मामले में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छापें में क्या क्या मिला:विजिलेंस टीम की कार्रवाई में कथित तौर पर निम्न सामान बरामद हुआ- करीब 13 किलोग्राम सोना – ईंटें, बिस्किट और आभूषण, करीब 9 किलोग्राम चांदी – ईंटें । 1.62 करोड़ रुपये नकद। प्रारंभिक आकलन के अनुसार सोना, चांदी और नकदी सहित 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति। करोड़ों की अचल संपत्ति: जांच के दौरान लखनऊ में पूर्व एआरटीओ की कई अचल संपत्तियों का भी पता चला:1-अलीगंज में आलीशान मकान के अलावा 2 प्लॉट 2- मोहनलालगंज में 1 प्लॉट और कृषि भूमि 3-बालागंज क्षेत्र में 1 प्लॉट। इन सभी संपत्तियों की कीमत भी करोड़ों रुपये बताई जा रही है।आय से अधिक सम्पत्ति का केस दर्ज:विजिलेंस विभाग ने पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। बरामद नकदी, सोना-चांदी के स्रोत, बैंक लेन-देन और संपत्तियों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।अधिकारियों के अनुसार, आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद की जाएगी।विजिलेंस की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।








