आपरेशन बज्रपात के तहत भुड़कुडा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

भुड़कुड़ा (गाजीपुर), 07 जून 2026 – थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत चट्टी-चौराहों पर गुंडागर्दी कर आम लोगों में भय फैलाने वाले 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोल बनाकर नागरिकों और महिलाओं से गाली-गलौज करते थे और धमकी देते थे।चौकी प्रभारी हथियाराम उ0नि0 रणजीत कुमार सिंह को ग्राम भ्रमण के दौरान जानकारी मिली कि आनन्द यादव निवासी जांही, रामसिंह चौहान निवासी जांही और शुभम यादव निवासी रायपुर कुटिया अपने कुछ साथियों के साथ अक्सर चट्टी-चौराहों पर इकट्ठा होते हैं। ये लोग सामान्य नागरिकों और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हैं और धमकी देकर भय पैदा करते हैं। इनके डर से लोग थाने पर शिकायत करने से भी बचते थे। सूचना पर आज दिनांक 07.06.2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रामसिंह चौहान पुत्र इनरु चौहान उम्र करीब 27 वर्ष निवासी जांही और शुभम यादव पुत्र राम आधार उर्फ रामअवध उम्र करीब 22 वर्ष निवासी रायपुर कुटिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों पर थाना भुड़कुड़ा में पहले से मु0अ0सं0 138/26 धारा 352, 351(3) बीएनएस दर्ज है। इस कार्रवाई को उ0नि0 रणजीत कुमार सिंह मय हमराह थाना कोतवाली भुड़कुड़ा ने अंजाम दिया। “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत जनपद में अराजक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।








