ग़ाज़ीपुर
गाजीपुर:6 वर्षीय रेप पीड़िता के परिजनों से समर्पण संस्था व जिला अधिवक्ता कल्याण समिति ने मुलाकात कर नि: शुल्क कानूनी सहायता का आश्वासन दिया

गाजीपुर,31 मार्च :जनपद की 6 वर्षीय एक मासूम से रेप का मामला समाचारपत्रों में आया। बच्ची के साथ नाबालिग बच्चा पड़ोसी लड़का ने दुष्कर्म की घिनौना वारदात को अंजाम दिया। जिसपर समर्पण संस्था के संरक्षक सुश्री सविता सिंह एवं जिला अधिवक्ता कल्याण समिति के सचिव चंद्र मोहन सिंह, सह सचिव राकेश कुमार एवं सम्मानित अधिवक्तागण ने रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात किया और उनका हाल चाल पूछकर घटनास्थल देखा। समिति ने अपने तरफ से कानूनी विधिक सहायता निःशुल्क उपलब्ध कराने और सहयोग करने का आश्वासन दिया। रेप पीड़िता के परिवार ने अपने समस्याओं को समिति के सामने विस्तृत रूप से रखा समिति ने घटनास्थल देखा और पीड़िता के हाल चाल के बारे में पूछा। समिति के सविता सिंह, चंद्र मोहन सिंह, राकेश सिंह, अमित सिंह, रबनवाज़ सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित रहे।








