ग़ाज़ीपुर

156 वाहनों का चालान व 3.20 लाख का जुर्माना

गाजीपुर, 06.07.2026 – अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में दिनांक 05/07/2026 को जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक श्री बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष बिरनो द्वारा किया गया। चेकिंग के लिए कुल 8 टीमों का गठन किया गया था। अभियान की मुख्य कार्यवाही-ड्रंकन ड्राइविंग: नशे की हालत में वाहन चलाते हुए 01 चालक को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।प्रेशर हॉर्न: नियम विरुद्ध प्रेशर हॉर्न बजाने वाले 12 वाहनों का चालान किया गया।नंबर प्लेट/HSRP: बिना मानक नंबर प्लेट/HSRP वाले 02 वाहनों का चालान काटा गया। कुल कार्यवाही: अभियान के अंतर्गत कुल 156 वाहनों का चालान कर लगभग ₹3,20,000 का जुर्माना लगाया गया।पुलिस के अनुसार यह अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर एवं HSRP नंबर प्लेट के विरुद्ध चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना है।गाजीपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं।