पीजी कॉलेज में बीकांम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ,7 से 8 जुलाई तक आनलाइन आवेदन

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), गाजीपुर में स्नातक वाणिज्य (बीकॉम) प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 7 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र भर सकेंगे। इसके बाद ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र का प्रिंट एवं आवश्यक अभिलेखों की मूल प्रतियों के साथ 9 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक वाणिज्य विभाग में गठित काउंसलिंग समिति के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर आवेदन-पत्र एवं प्रवेश शुल्क जमा नहीं करने पर संबंधित सीट रिक्त मान ली जाएगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची अथवा सूची से बाहर के पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय ने डिजिटल इंडिया और पूर्ण पारदर्शिता की नीति के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग एवं प्रवेश व्यवस्था लागू की है, जिससे अभ्यर्थी घर बैठे ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे समय रहते अपने पाल्यों का ऑनलाइन आवेदन भरवाकर आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करें।








