फायरिंग कर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

प्गाजीपुर:दिनांक 06.07.2026:सैदपुर पुलिस ने घर पर फायरिंग कर धमकाने के मामले में वांछित अभियुक्त को पिस्टल व खोखा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से 01 अदद .32 बोर पिस्टल व 03 अदद खोखा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में भी बढ़ी धारा संक्षिप्त विवरण: दिनांक 03.07.2026 को अभियुक्तगण द्वारा वादी राजू सिंह निवासी हिराधरपुर, थाना सैदपुर के घर पर जाकर गाली-गलौज करते हुए धमकाने के नियत से फायरिंग करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में थाना सैदपुर पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा- 125, 351(2), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी का विवरण:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.07.2026 को उ0नि0 रविन्द्र कुमार मय हमराह क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं सायंकाल पैदल गस्त पर भीमापार बाजार में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त रोशन सिंह उम्र करीब 32 वर्ष को जगदीशपुर मोड़, थाना सैदपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस .32 बोर जिस पर 25, 32 HPM अंकित है, बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 240/26 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-रोशन सिंह पुत्र अरुण सिंह, निवासी ग्राम राजधरपुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 32 वर्ष। बरामदगी का विवरण 01 अदद पिस्टल .32 बोर,03 अदद खोखा कारतूस .32 बोर। अपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0- 61/2017 धारा- 308/323/427/504/506 भादवि, थाना सैदपुर, गाजीपुर, मु0अ0सं0- 424/25 धारा- 110/115(2)/117(2)/191(2)/333/352/351(3) बीएनएस, थाना सैदपुर, गाजीपुर, मु0अ0सं0- 240/26 धारा- 125, 351(2), 352 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सैदपुर, गाजीपुर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 रविन्द्र कुमार मय हमराह, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर








