ग़ाज़ीपुर

दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा में निखार ला रही है संस्था – मुख्य विकास अधिकारी

गाजीपुर, 07 जुलाई 2026 – आज समर्पण संस्था शास्त्री नगर, गाजीपुर के तत्वाधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र, फ़तेउल्लाहपुर, शास्त्री नगर के दिव्यांग बच्चों द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा जागरूकता रैली निकाली गई।रैली को भू राजस्व अधिकारी श्री सुनील कुमार त्रिवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शास्त्री नगर, डी.एम. आवास, पीर नगर होते हुए विकास भवन परिसर पहुंची, जहां मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक प्रसाद के संबोधन के साथ इसका समापन हुआ।रैली में दिव्यांग बच्चों ने पोस्टर, बैनर के साथ शिक्षा संबंधी नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया। रैली का नेतृत्व संस्था की संरक्षिका सुश्री सविता सिंह स्वयं कर रही थीं। अधिकारियों ने की सराहना:रैली का शुभारंभ करते हुए अपर जिला अधिकारी ने कहा कि “ये संस्था जो आज काम कर रही है उससे शिक्षा को बहुत बल मिलेगा। साथ ही सामान्य लोगों को भी प्रेरणा मिलनी चाहिए जो अपने बच्चों को शिक्षा से दूर रखते हैं।” मुख्य विकास अधिकारी ने कहा:समापन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक प्रसाद ने कहा कि “ये बच्चे दिव्यांग जरूर हैं लेकिन इनके अंदर जो प्रतिभा छिपी हुई है, संस्था के प्रयासों से उसमें निखार आ रहा है।”
उन्होंने संस्था संरक्षिका सुश्री सविता सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि “इस संस्था में दिव्यांग बच्चों को जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा करने में हम भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।” कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:रैली में श्री चंदन कुमार, श्री घूरहू, श्री रूपेश सिंह, श्री सर्वेश कुमार यादव, श्री मनोज कुमार, श्री नरेश, श्री शशि कांत वर्मा, श्री प्रभुनाथ, श्री अजय कुमार, श्री रवींद्र, श्री अशोक कुमार यादव, श्री अजीत कुमार गुप्ता, श्री राजेश कुमार, श्री जालंधर, श्री अफजाल खान, श्री प्रभात कुमार, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती रागिनी सिंह, श्रीमती नाजिया बेगम, श्रीमती सुमित्रा सिंह, श्रीमती लालसा यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान, फल, समोसा आदि का वितरण कर रैली का समापन किया गया।