ग़ाज़ीपुर

4 वर्षीय मासूम लापता, तलाश में जुटी पुलिस व परिजन

गाजीपुर:भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है, जहां सोमवार (6 जुलाई) की सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव के निवासी जामवंत कुशवाहा का 4 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक कहीं ओझल हो गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों और रिश्तेदारों के तमाम प्रयासों के बाद भी जब मासूम का कहीं पता नहीं चला, तो मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना पर तलाश के लिए पुलिस और परिजन लगातार प्रयास कर रहे हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी या सुराग मिलता है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित कर सकते हैं: थाना अध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया की तहरीर मिल चुकी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है शीघ्र ही बच्चे को परिजन से मिला दिया जाएगा