ग़ाज़ीपुर
हेड कांस्टेबल के पुत्र शुभम को वामा सारथी टीम ने किया सम्मानित

गाजीपुर, 08.06.2026:पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में वामा सारथी के तत्वाधान में शनिवार दिनांक 06.06.2026 को पुलिस लाइन जनपद गाजीपुर के सम्मेलन कक्ष में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शैक्षणिक सत्र 2025 -26 में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को अध्यक्षा वामा सारथी की अध्यक्षता में सम्मानित किए जाने का आयोजन किया गया जिसमें शुभम यादव पुत्र हे0का0 सुरेन्द्र कुमार जिनके द्वारा हाईस्कूल की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर मौजूद रहे तथा विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।








