ग़ाज़ीपुर

एसपी ने पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को दी छात्रवृति, किया प्रोत्साहित

गाजीपुर, 18 जून 2026 – पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मियों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बुधवार को पुलिस कार्यालय गाजीपुर में सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस शिक्षा निधि के अंतर्गत जनपद में नियुक्त पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया।उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों के कल्याणार्थ एवं उनके बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के चेक सौंपे।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी मेधावी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों की सफलता पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है।कार्यक्रम में पुलिसकर्मी और उनके परिजन मौजूद रहे। सभी ने पुलिस अधीक्षक की इस पहल की सराहना की।