ग़ाज़ीपुर

सैदपुर प्रमुख पर हमले के तीन 25-25 हजार के इनामी गिरफ्तार

गाजीपुर, 19 जून 2026 – सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सैदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को गुरुवार को पियरी बाजार के पास हाइवे से चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।ये हुए गिरफ्तार:गिरफ्तार आरोपियों में 1. देवराज सिंह ठाकुर पुत्र स्व0 संकठा सिंह, निवासी औड़िहार, उम्र 55 वर्ष, 2. सोनू सिंह उर्फ संजीव सिंह पुत्र स्व0 राकेश सिंह, निवासी औड़िहार, उम्र 43 वर्ष और 3. गोविंदा यादव पुत्र गामा यादव, निवासी रद्दीपुर, उम्र 29 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को मु0अ0सं0 209/2026 धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3), 308(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया है। देवराज सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास:मुख्य आरोपी देवराज सिंह ठाकुर हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 1- मु0अ0सं0 209/2026 धारा 109(1),191(2),115(2),352,351(3),308(5) बीएनएस, थाना सैदपुर। 2-  मु0अ0सं0 78/2011 धारा 120बी, 147,148,149,302, 34, 452, 504, 506 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट, थाना सैदपुर – हत्या का मामला 3-मु0अ0सं0 153/2012 धारा 110 सीआरपीसी, थाना सैदपुर। 4-मु0असं0 400/2004 धारा 323, 427, 452, 504, 506 भादवि, थाना सैदपुर। 5-मु0अ0सं0 1608/2020 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना सैदपुर।  6- मु0अ0सं0 7220/2010 धारा 147,148,149,307,323,452,504,506 भादवि व 7 CLA, थाना सैदपुर – हत्या का प्रयास। 7-मु0अ0सं0 688/15 धारा 147,148,149,448,504,506 भादवि, थाना सैदपुर।मु0अ0सं0 984/15 धारा 307,120बी भादवि, थाना सैदपुर – हत्या का प्रयास।।8-मु0अ0सं0164/18 धारा 147,323,352,354क,419,420,452,467,468,471,504,506,120बी भादवि, थाना सैदपुर। 10- मु0अ0सं0 321/17 धारा 171H,188 भादवि, थाना खानपुर। 11- मु0अ0सं0 61/24 धारा 504/506 भादवि, थाना चौबेपुर वाराणसी। वहीं सोनू सिंह उर्फ संजीव सिंह और गोविंदा यादव का यह पहला आपराधिक मामला सामने आया है। दोनों पर भी मु0अ0सं0 209/2026 के तहत केस दर्ज है। ऐसे हुई गिरफ्तारी:पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय हमराह फोर्स के साथ पियरी बाजार हाइवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों इनामी बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।बीते सोमवार शाम करीब 4:18 बजे सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर उनके ऑफिस में 50 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि पांच लाख की रंगदारी न देने पर देवराज सिंह ठाकुर और उसके बेटे नितेश सिंह उर्फ भोनू के नेतृत्व में हमला हुआ। इस दौरान पिस्टल से गोली भी चलाई गई, लेकिन मिस हो गई। ब्लॉक प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए थे।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार और उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। औड़िहार गोलीकांड से रहा नाता:देवराज सिंह ठाकुर का नाम करीब एक दशक पहले हुए चर्चित औड़िहार गोलीकांड में भी सामने आया था। उस पर हत्या और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। ब्लॉक प्रमुख पर हमले के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।इस मामले में दो आरोपी सर्वेश यादव और गंगासागर राम को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं 4 अन्य आरोपी नितेश सिंह, राजन सिंह और गोलू सिंह अभी भी फरार हैं। जिन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।