‘हमरी बेटियां हमारा गौरव ‘ के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी किशोरियों को मिला सम्मान

गाजीपुर, 19 जून 2026 – ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा गुरुवार को नगर के एक हवेली में ‘हमारी बेटियां हमारा गौरव’ कार्यक्रम के तहत भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के डॉ. ए.के. मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया। 6 श्रेणियों में बेटियों का सम्मान: समारोह में डीपीओ एच.आर. सोनी, एक्सिस बैंक के प्रबंधक और महिला संरक्षण अधिकारी गीता विश्वास ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली किशोरियों को गिफ्ट हैम्पर और अनुभव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थान ने 6 विशिष्ट श्रेणियों में छात्राओं को सम्मानित किया:1-. शैक्षणिक उत्कृष्टता: हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षाओं में ब्लॉक स्तर पर टॉप करने वाली छात्राएं।
2. सरकारी सेवा में चयनित किशोरियां: संस्थान की काउंसलिंग और सहयोग से मेहनत कर सरकारी सेवाओं में स्थान पाने वाली बेटियां।
3. उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर: अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत किशोरियां। 4. सर्वश्रेष्ठ किशोर लीडर: जेंडर समानता की भावना रखकर किशोरी संगठन और महिला संगठन के साथ बैठक में सहयोग करने वाले युवा लीडर। 5. जागृति फेलोशिप: वर्ष 2019 से वर्तमान तक ‘जागृति फेलोशिप’ कार्यक्रम से जुड़ी किशोरियां। नारा नहीं, संकल्प है: संस्थान के निदेशक ने अपने संबोधन में कहा, “‘हमारी बेटियां हमारा गौरव’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। हम इन किशोरियों को न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि सामाजिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाना चाहते हैं। उनका यह सम्मान हमारे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है।” ये रहे मौजूद: इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने किशोरियों की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में असिस्टेंट डायरेक्टर फरहीन, अर्शी फातिमा, अमीर, वसीम अहमद, शाकिर, फैजान, मीरा सिंह, वंदना सिंह, सबा, जवाहरलाल, संतोष त्रिपाठी, इंतजार, सूबेदार समेत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन फरहीन जी द्वारा किया गया।संस्थान का यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम समाज की प्रतिभाशाली किशोरियों को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।








