ग़ाज़ीपुर

रायफल क्लब में 4 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का तीसरा दिन, उमड़ी भीड़

गाजीपुर, 20 जून 2026 – केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चल रहे समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत रायफल क्लब परिसर में आयोजित 4 दिवसीय विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 21 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टालों पर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार की 12 साल की उपलब्धियां, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा समेत श्री राम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकुंभ के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ सेल्फी प्वाइंट पर भीड़ जुटी। कृषि, स्वास्थ्य, मत्स्य, पुलिस, आपदा, पशुपालन समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा लोकगीत व लोकनृत्य भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।