ग़ाज़ीपुर

लालबहादुर शास्त्री सेवा समिति के सदस्यों ने किया पौधारोपण

गाजीपुर, 07 जून 2026 – पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्तमान सभासद अजय कुमार कुशवाहा एवं किशोर न्याय बोर्ड, गाजीपुर के सदस्य नीरज कुमार मानू ने पौधारोपण कर मोहल्ले को हरा-भरा बनाने में सराहनीय योगदान दिया। “धरती माता करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार” : इस मौके पर ‘पौधों से प्रकृति का करो श्रृंगार, धरती करे यही पुकार’ का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ने कहा कि “पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी देशवासियों का पुनीत व प्रथम कर्तव्य है। पर्यावरण का संरक्षण मतलब सम्पूर्ण मानवता का संरक्षण है”। प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने कहा ” दिनों-दिन बढ़ता धरती का तापमान हमें यह चेतावनी दे रहा है की यदि हम सब अभी नहीं चेते तो तो हमरी आने वाली पीढ़ियों को भयंकर पर्यावरणीय समस्याओं से जूझना पड़ेगा”। ये लोग थे उपस्थित:पौधारोपण कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्य बृजेश सिंह, प्रवक्ता संजय पाण्डे, अनपूर्णाना प्रमुख संतोष सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।स्थानीय लोगों ने सभासद और किशोर न्याय बोर्ड सदस्य की इस पहल की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से मोहल्ले में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण बेहतर होगा।